जयपुर : भांजे ने दिया अपने ही मामा को धोखा, प्लॉट के फर्जी कागजात बनाकर उठाया बैंक से लोन

By: Ankur Sun, 04 July 2021 7:36:11

जयपुर : भांजे ने दिया अपने ही मामा को धोखा, प्लॉट के फर्जी कागजात बनाकर उठाया बैंक से लोन

जयपुर में रिश्तों के बीच धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं जहां भांजे ने ही अपने मामा को धोखा दिया और प्लॉट के फर्जी कागजात बनाकर बैंक से लोन उठा लिया। इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से ठग को एक दिन का रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एएसआई रामकिशन, कांस्टेबल प्रदीप व कैलाशचंद की टीम को आरोपी मनोज सोनी की तलाश में लगाया गया। तब लगातार पीछा कर पुलिस टीम ने फरार मनोज को दौसा में बांदीकुई से पकड़ा। बताया जा रहा है कि पहले मनोज जयपुर में ही रहता था। वह कई जगहों पर पत्रकार बनकर भी वसूली और धोखाधड़ी कर चुका है।

ब्रह्मपुरी थानाप्रभारी भारत सिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज सोनी (27) नीलगरों का मोहल्ला, सिंकदरा, दौसा का रहने वाला है। उसके खिलाफ राधिका सोनी ने ब्रह्मपुरी थाने में 2019 में एक मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि आरोपी मनोज सोनी उनका रिश्ते में भांजा लगता है। उसने राधिका सोनी के प्लॉट का फर्जी पट्‌टा बनाकर बैंक से सात लाख रुपए का लोन उठा लिया। इसके बाद वह फरार हो गया। ठगी का पता चलने पर राधिका सोनी और उनके पति ने मुकदमा दर्ज करवाया। लेकिन वह फरार ही रहा।

ये भी पढ़े :

# पाली : खाकी हुई शर्मसार! वर्दी के जोर पर कॉन्स्टेबल ने 19 दिन तक किया महिला से दुष्कर्म

# कंगना रनौता ने प्रियंका चोपड़ा पर फिर साधा निशाना, बदले पोलिटिकल स्टैंड पर उठाए सवाल

# CDAC में सीधे इंटरव्यू से नौकरी, सैलेरी मिलेगी 1,23,100 रूपये प्रतिमाह

# PGIMER में 10वीं पास के लिए निकली नौकरियां, इंटरव्यू में परफॉरमेंस के अनुसार होगा चयन

# यात्रियों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने इन 32 जोड़ी ट्रेनों को फिर से किया शुरू, देखें पूरी लिस्ट

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com